आठवीं मोहर्रम, ईरान, भारत और पाकिस्तान सहित अनेक देशों में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में शोकसभाएं - abna
आठवीं मोहर्रम, ईरान, भारत और पाकिस्तान सहित अनेक देशों में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में शोकसभाएं
सितम्बर ८, २०१९ - ६:३८ PM News Code : 974332 Source : ParsTodayLink:

इस्लामी गणतंत्र ईरान, भारत और पाकिस्तान सहित दुनिया के बहुत से देशों में रविवार आठवीं मोहर्रम के दिन इमाम हुसैन की याद में शोकसभाओं का आयोजन जारी है।
ईरान में राजधानी तेहरान, पवित्र नगर क़ुम और मश्हद सहित सभी छोटे-बड़े शहरों में शोकसभाओं का आयोजन जारी है। ईरान के छोटे-बड़े शहर, क़स्बों और गांवों में जगह जगह काली पट्टियां लगी हुयी हैं, जिससे ज़ाहिर होता है कि पूरा देश इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों की शहादत की याद में शोकाकुल है।
10 मोहर्रम सन 61 हिजरी क़मरी बराबर 680 ईसवी को इस्लामी जगत के शासक यज़ीद की फ़ौज ने इमाम हुसैन और उनके साथियों को कर्बला के मरुस्थल में घेर कर शहीद कर दिया था। इमाम हुसैन ने उद्दंडी व कौटुम्बिक व्याभिचारी यज़ीद का आज्ञापालन करने से इंकार कर दिया था।
0 टिप्पणियाँ